फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: बाजपुर में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली, बोले- ये तो बस ट्रेलर है, फिल्म अभी बाकी

Mon, 11 Dec 2023 12:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में किसानों का चार महीने से भूमि बचाओ सत्याग्रह आंदोलन जारी है। सुनवाई नहीं होने से खफा किसानों ने रविवार को विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली जिसमें किसान, मजदूर, व्यापारी वर्ग की एकजुटता नजर आई। 
विज्ञापन
बाजपुर में किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीस गांव की 5838 एकड़ भूमि के भूमिधरी अधिकारों की मांग को लेकर चार महीने से भूमि बचाओ सत्याग्रह आंदोलन जारी है। सुनवाई नहीं होने से खफा किसानों ने रविवार को विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली जिसमें किसान, मजदूर, व्यापारी वर्ग की एकजुटता नजर आई। किसानों ने कहा कि भूमि समस्या हल नहीं होने पर किसान ट्रैक्टर के साथ देहरादून भी कूच करेंगे।

विज्ञापन


रविवार को अनाज मंडी परिसर में क्षेत्र भर के किसान अपने अपने ट्रैक्टर लेकर पहुंचे जहां किसानों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद भी भूमि समस्या का हल नहीं हुआ। सरकार की ओर चार सदस्यीय समिति गठित कर किसानों को गुमराह किया जा रहा है।

भूमि प्रकरण को लेकर अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। किसानों ने एक स्वर में कहा कि अभी यह ट्रेलर हैं। फिल्म अभी बाकी है। इसके बाद गुरुद्वारा नानकसर ठाठ के बाबा प्रताप सिंह, भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा, मुहिम संयोजक जगतार सिंह बाजवा, रजनीत सोनू ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रैक्टर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर रैली रामराज रोड, एनएन टोपा, मुंडिया पिस्तौर, रामपुर रोड, मुख्य मार्ग, शहीद भगत सिंह चौक होकर रोडवेज बस स्टेशन जाकर संपन्न हुई। ट्रैक्टर रैली को मुख्य चौक पर रोककर किसानों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर बल्ली सिंह चामी, हरमंदर सिंह बरार, हरमिंदर सिंह लाडी, विजेंद्र डोगरा, राजेंद्र सिंह गिल, प्रताप सिंह संधू, हरेंद्र सिंह हुड्डा, रजनीत सिंह सोनू, अमरनाथ शर्मा, हरप्रीत सिंह निज्ज़र, गुरविंदर सिंह, सुखवंत सिंह, सुखदेव सिंह, गुरमीत सिंह पिंकू, आईपी बरार, अजीत प्रताप रंधावा, मनोज गुप्ता, सतनाम सिंह रंधावा, गुरप्रीत सिंह बिट्टू, गुरुदेव लाहोरिया आदि थे।

ट्रैक्टर रैली रोककर एंबुलेंस को निकाला
ट्रैक्टर रैली को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। एसडीएम आरसी तिवारी, सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी, तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, कोतवाल नरेश चौहान पुलिस बल और दमकल टीम की गाड़ी के साथ मुस्तैद रहे। रैली के चलते प्रशासन ने दोराहा चौक पर बाजपुर शहर में आने वाले वाहनों को रोक दिया था जिससे जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैक्टर रैली के दौरान मरीज को लेकर जा रही एक एंबुलेंस को किसानों ने निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें