बाजपुर एसडीएम दफ़्तर में एसडीएम को ज्ञापन देते किसान। संवाद
बाजपुर/केलाखेड़ा। बारिश से बर्बाद हुई गेहूं की फसल के मुआवजे के लिए किसानों ने एसडीएम आरसी तिवारी को ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा की अगुवाई में किसान एसडीएम दफ़्तर पहुंचे। वहां भाकियू मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा, प्रताप सिंह संधू, हरप्रीत सिंह, गुरबख्श सिंह, तिलकराज, बल्देव सिंह जयदीप सिंह आदि थे। इधर केलाखेड़ा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी ने एसडीएम आरसी तिवारी को ज्ञापन दिया। वहां किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवदीप कंग, मो. रफी, गुरमीत सिंह, रमेश, शरीफ अहमद, राजेश आदि थे। संवाद