गदरपुर। ब्लॉक सभागार में भारतीय मानक ब्यूरो की ग्राम पंचायत स्तरीय संवेदीकरण कार्यशाला का एडीओ पंचायत राजपाल सिंह चौहान ने शुभारंभ किया। भारतीय मानक ब्यूरो से पहुंचे रिसोर्स पर्सन दीपक कुमार पांडेय ने सभी वीपीडीओ, वीडीओ और पंचायत प्रतिनिधियों को ब्यूरो की ओर से कृषि एवं निर्माण के लिए निर्धारित मानकों का पालन करने की जानकारी दी। उन्होंने कृषकों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार लाकर आमदनी बढ़ाने की सलाह दी। बीडीओ अतिया परवेज ने ब्यूरो की संवेदीकरण कार्यशाला को पंचायत प्रतिनिधियों के लिए जनोपयोगी बताया। कार्यशाला में नीलम रानी, सुर्खाब सिद्दीकी, मीना देवी, रविंद्र सिंह, रिजवान हुसैन, मो. शफीक, गुरनाम सिंह, विजय पासी आदि मौजूद थे।