काशीपुर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र काशीपुर में मंगलवार को खेत बचाओ अभियान (रबी-2026) के तहत किसान गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी में काशीपुर क्षेत्र के किसानों ने भाग लिया। वैज्ञानिकों ने किसानों को रबी फसलों की बुवाई से पहले खेत की तैयारी, मिट्टी की जांच, संतुलित उर्वरक उपयोग, जल संरक्षण, उन्नत बीज और कीट-रोग प्रबंधन की जानकारी दी। साथ ही सब्जी-फल उत्पादन और सरकारी योजनाओं व अनुदान के बारे में बताया। किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं जिनका वैज्ञानिकों ने मौके पर समाधान बताया। इस दौरान डॉ. अनिल चंद्रा, डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. अनिल सैनी आदि रहे। संवाद