काशीपुर में एसडीएम को ज्ञापन देते किसान।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। भाकियू ने धान खरीद के लिए किसानों के साथ दो वर्ष पूर्व हुए समझौते को लागू कराने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को भाकियू के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम आकांक्षा वर्मा को सीएम के नाम का ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि एमएसपी पर धान खरीद के लिए 2019 में किसानों और प्रशासन के बीच एक समझौता हुआ था। पिछले वर्ष भी इस समझौते का अनुपालन नही किया गया। धान में नमी अधिक बताकर किसानों का शोषण किया गया। उन्होंने कहा कि मंडी का रेट एमएसपी से 200 से 500 रुपये तक कम होता है। इसके समाधान के लिए किसानों और राइस मिलों में समझौत हुआ था। इसमें 17 प्रतिशत से अधिक नमी वाले धान पर करदा काटने पर सहमति बनी थी। वहां पर टीका सिंह सैनी, कुलदीप सिंह चीमा, जीत सिंह चीमा, बलकार सिंह फौजी आदि थे।