फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसपुर से दूसरे दिन गाजीपुर के लिए रवाना हुउ 35 युवा किसान

विज्ञापन
जसपुर से युवा किसानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते किसान नेता। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
जसपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन में शिरकत करने के लिए जसपुर ब्लॉक से शुक्रवार को दूसरे दिन 35 युवा किसानों का जत्था गाजीपुर दिल्ली बॉर्डर रवाना हुआ। किसान वहां तीन दिन तक रहेंगे। ब्लॉक क्षेत्र के युवा किसानों ने कलियावाला मोड़ पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और किसान विरोध कानूनों को बिना शर्त वापस लेने की मांग की। किसान नेता सुखबीर सिंह भुल्लर ने हरी झंडी दिखाकर उन्हें गाजीपुर दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना किया। इससे पूर्व बृहस्पतिवार को भी जसपुर ब्लॉक से किसानों का जत्था दिल्ली जा चुका है। वहां सुखबीर सिंह भुल्लर, सुरजीत सिंह, हरविंदर सिंह, सुखदीप सहोता, जगजीत सिंह, मनिंदर सिंह, नवजोत सिंह, अवतार सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें