बाजपुर। क्षेत्र के बीस गांव की 5838 एकड़ भूमि को लेकर किसानों का भूमि बचाओ आंदोलन 458वें दिन भी जारी रहा। मंगलवार को क्रमिक अनशन पर दरबारा सिंह, अमरनाथ शर्मा, सिकंदर सिंह, महेंद्र सिंह इकघरा, देवेश प्रताप सिंह बैठे। किसानों ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि दीपावली पर सरकार भूमि समस्या हल करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहां राजकिशोर, विक्की, सोनू आदि मौजूद रहे।