बाजपुर। क्षेत्र के बीस गांव की 5838 एकड़ भूमि की भूमिधरी अधिकारों को लेकर चल रहा आंदोलन रविवार को 385 वें दिन जारी रहा। क्रमिक अनशन पर सिंकदर सिंह, हरदेव सिंह, जसवीर सिंह, महेंद्र सिंह, रणजीत सिंह शोकर बैठे। वक्ताओं ने कहा कि भूमि समस्या हल होने तक संर्घष जारी रहेगा। वहां भाकियू प्रदेशाध्यक्ष करम सिंह पड्डा, जगतार सिंह बाजवा, राजकिशोर आदि मौजूद रहे।