फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदरत की मार से बेहाल हो गए किसान

Tue, 31 Mar 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर)
विज्ञापन
विज्ञापन
 कुदरत की मार से किसान बेहाल हो गए हैं। रात में आंधी के साथ हुई बारिश से गेहूं की पककर तैयार कई एकड़ फसल गिर कर खराब हो गई।
विज्ञापन

रविवार रात करीब डेढ़ बजे काशीपुर व जसपुर विकास खंडों में आंधी के साथ बारिश हुई। जिससे गेहूं की फसल को भारी नुकसान हो गया है। विकास खंड काशीपुर में ग्राम कनकपुर, चनकपुर, विकास खंड जसपुर में ग्राम हरियावाला, बाबरखेड़ा में काफी नुकसान हुआ है। कनकपुर व चनकपुर में सतनाम सिंह चीमा, सोमपाल सिंंह, बिकर सिंह, गुरमीत सिंह और नन्हें की लगभग 50 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल खराब हो गई। जबकि बाबरखेड़ा निवासी हरिओम, नवाब जान, देवी सिंह, मोती सिंह, महेश, लालपुर निवासी यूसुफ और हरियावाला निवासी अरुण शर्मा व सुनील की लगभग चालीस एकड़ खड़ी गेहूं की फसल खराब हो गई। ऐसे सैकड़ों किसान हैं जिनकी गेहूं की फसल खराब हो चुकी है। बेहाल किसान जाए तो जाए कहां कोई अधिकारी उनकी सुध लेने वाला नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें