फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बारिश से जनजीवन हुआ प्रभावित, किसानों के चेहरे खिले

Fri, 07 Jul 2023 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गदरपुर/शांतिपुरी। बारिश के कारण गूलरभोज के कोपा किरपाली से निकलने वाली ठंडी नदी में भी जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के सामने जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। ग्राम चमनगंज में ठंडी नदी का जलस्तर बढ़ने से हो रहे कटाव से चार गांवों को जोड़ने वाले पुल को खतरा पैदा हो गया है। आवास विकास वार्ड नंबर छह में मिनी बाईपास में जगह-जगह जलभराव होने से राहगीरों को परेशानी हुई। तहसीलदार नितेश डागर ने बताया कि आपदा नियंत्रण कक्ष को बारिश के चलते होने वाले जानमाल के नुकसान पर नजर रखने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। शांतिपुरी और जवाहरनगर क्षेत्र में धान बुआई में लगे किसानों के चेहरे खिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें