फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 से अधिक राज्यों से किसान लखीमपुर मंडी में जुटेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने, लखीमपुर खीरी हत्याकांड में जेल में बंद किसानों को रिहा करने समेत कई मांगों को लेकर पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत 20 से अधिक राज्यों से किसान 18 अगस्त को लखीमपुर मंडी (यूपी) में जुटेंगे।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा यूपी की राज्य समिति की ऑनलाइन बैठक में लखीमपुर में 18 अगस्त से 21 अगस्त तक होने वाले महापड़ाव की तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दिया गया। तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क ने कहा कि तैयारी समिति की रिपोर्ट के अनुसार लखीमपुर मंडी में महापड़ाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बाहर से आने वाले किसानों के लिए लखीमपुर पहुंचने से पहले ठहराव के लिए रेलवे स्टेशन सीतापुर में 17 अगस्त से ही लंगर की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा कि 18 अगस्त को सुबह 10 बजे से लगातार 75 घंटे तक चलने वाले इस महापड़ाव के जरिए किसान सरकार की वादाखिलाफी की ओर ध्यान आकर्षित करेंगे। कहा कि धरने के दौरान शहीद व घायल किसानों को मुआवजा देने, बिजली बिल वापस लेने, किसानों के सभी प्रकार के कर्ज समाप्त करने समेत आदि मांगें रखी जाएंगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन बैठक में केंद्रीय समन्वय समिति के डॉ. दर्शन पाल, किसान आंदोलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक लांबा, भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, किसान सभा के प्रांतीय अध्यक्ष भारत सिंह, प्रांतीय सचिव मुकुट सिंह, भाकियू तराई क्षेत्र प्रभारी बलजिंदर सिंह मान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें