फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: किसानों को एनपीएसएस एप के लाभों से कराया अवगत

Wed, 10 Jun 2026 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। गन्ना विकास परिषद ने ग्राम शिवलालपुर अमर झंडा व ग्राम रम्पुरा में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं किसान संगोष्ठी आयोजित की। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक बीरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को रोग एवं कीटों की पहचान करना, उनकी रोकथाम करना है। किसानों को नवीनतम प्रजातियों की जानकारी दी गई। कृषक कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक नितिन कुमार ने एनपीएसएस एप (नेशनल पेस्ट सर्विलांस सिस्टम) की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। वैज्ञानिक अधिकारी जयपाल शर्मा ने किसानों को एनपीएसएस एप के लाभों से अवगत कराया। वैज्ञानिक जगमोहन पोखरियाल ने किसानों को बताया कि किसान एप के माध्यम से रोग एवं कीटों की पहचान कर सकता है। वहं सुरेश सिंह, वीरेंद्र कुमार मौर्य, बहादुर सिंह, सोमपाल सिंह, दीपक कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार, योगेश भट्ट, धीरज कुमार रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें