फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने की आत्महत्या की कोशिश

Wed, 09 Mar 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
किसान ने की आत्महत्या की कोशिश की - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक के पांच लाख 41 हजार 807 रुपये के दो क्रॉप लोन के बकायेदार किसान ने पीपल के पेड़ पर रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इससे तहसील में भी हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


घटनास्थल पर जमा लोगों ने उसे रस्सी के फंदे से निकालकर नीचे उतारा। जिसके बाद पुलिस ने किसान को हिरासत में ले लिया और शांतिभंग के आरोप में चालान कर कोर्ट में पेश किया। परगना मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया। इधर, नगरवासियों ने तहसीलदार का घिराव कर रोष जताया।

सलमती गांव निवासी गुरमुख सिंह ने वर्ष 2012-13 में भारतीय स्टेट बैंक की सिसईखेड़ा शाखा से करीब दो अलग-अलग क्रॉप लोन लिए। जिसका गुरमुख पर तीन लाख सात हजार 718 एवं दूसरे लोन का दो लाख 34 हजार 89 रुपये बकाया है। 
विज्ञापन


बैंक द्वारा आरसी काटने के बाद चार दिन पहले तहसीलदार आरसी गौतम के नेतृत्व में टीम ने गुरमुख को पकड़ने के लिए उसके घर दबिश दी। गुरमुख के घर नहीं मिलने पर टीम उसके बेटे सुखविंदर सिंह की बाइक (यूके06एसी-8332) को जब्त कर तहसील ले आई। 

मंगलवार को गुरमुख बाजपुर से अपने घर पहुंचा तो परिजनों ने राजस्व विभाग की कार्रवाई से अवगत कराया। यह सुन गुरमुख अपने खेत पर आ गया और वहां से परिजनों को बिना बताए तहसील में आत्महत्या करने के लिए रस्सी लेकर आ धमका। उसने पीपल के पेड़ पर चढ़कर डाली में रस्सी बांधी और गले में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या का प्रयास करने लगा।

इससे मौके पर लोगों का तांता लग गया। करीब 15 मिनट की जद्दोजहद के बाद दो युवकों ने पेड़ पर चढ़कर गुरमुख को नीचे उतारा। वहीं, तहसीलदार गौतम की सूचना पर कस्बा इंचार्ज पान सिंह तोम्क्याल मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और किसान गुरमुख को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आए। 

पुलिस ने गुरमुख का शांतिभंग की धारा 151 के तहत चालान कर उसे कोर्ट में पेश किया। परगना मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने उसे जमानत पर छोड़ा। इधर, तहसीलदार गौतम ने जब्त की गई बाइक बकायेदार के बेटे सुखविंदर के नाम पर होने के कारण उसे रिलीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें