फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitarganj: खेत की आग बुझा रहे किसान की मौत, परिवार में पसरा मातम

Tue, 28 Apr 2026 10:40 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

सितारगंज के सैजनी गांव में खेत में लगी आग बुझाने के दौरान एक किसान  आग की लपटों में घिर गया। झुलसे के कारण उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
रुद्रपुर में गेहूं के खेत में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : वन विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सितारगंज के सैजनी गांव में सोमवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई। अपने गेहूं के खेत में लगी आग को बुझाने के प्रयास में 45 वर्षीय किसान गुरबाज सिंह आग की लपटों के बीच घिर गया। बुरी तरह झुलसने के कारण उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची है।

जानकारी के अनुसार सैजनी निवासी गुरबाज सिंह पुत्र जीत सिंह सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपने खेत में थे। खेत में गेहूं की नरई (फसल अवशेष) में अचानक आग सुलग उठी। गुरबाज सिंह ने अकेले ही आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तेज गर्मी और हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते वह आग की लपटों में फंस गए और गंभीर रूप से झुलस गए।

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और 108 आपातकालीन सेवा को दी। इस पर सरकड़ा चौकी इंचार्ज दीपक तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से झुलसे गुरबाज सिंह को उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। तेज गर्मी और सूखी फसल के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। संवाद

दोनों बेटे विदेश में हैं, घर पर टूटी दुखों का पहाड़

गुरबाज सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके दो बेटे हैं और दोनों ही रोजी-रोटी के सिलसिले में विदेश में रहते हैं। बताया गया कि एक मलेशिया और दूसरा दुबई में नौकरी करता है। घर में पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटों को पिता के निधन की सूचना दे दी गई है। उनके घर लौटने का इंतजार किया जा रहा है।

प्रशासन की किसानों से अपील

प्रशासन ने किसानों और ग्रामीणों से गर्मी के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। खेतों में सूखी फसल के अवशेषों के बीच आग लगने की घटनाओं के प्रति विशेष सावधानी बरतने को कहा है। प्रशासन ने आग्रह किया है कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें