फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UdhamSingh Nagar: झाड़ियों में दवा छिड़क रहे किसानों पर भालू ने किया हमला, हायर सेंटर रेफर

Thu, 25 May 2023 07:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर

सार

शोर मचाने पर आसपास के लोगों के पहुंचने पर भालू घायलों को छोड़कर वहां से झाड़ियों में भाग निकला। परिजनों ने घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी नानकमत्ता इलाज की लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन
भालू - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नानकमत्ता मार्ग किनारे उगी झाड़ियों को नष्ट करने के लिए दवा छिड़क रहे किसान पर छिपे भालू ने हमला कर दिया। हमले में दवा छिड़कने वाले दो किसान घायल हो गए।

विज्ञापन


बुधवार को ग्राम बरकीडांडी निवासी करनैल सिंह (42) एवं खुशाल सिंह (32) दोपहर करीब 2:30 बजे नानक सागर जलाशय के तटबंध पर आने जाने वाले मार्ग पर उगी झाड़ियों को नष्ट करने के लिए दवाई छिड़क रहे थे। नानकसागर की झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक दोनों पर हमला कर दिया। हमले से दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन


शोर मचाने पर आसपास के लोगों के पहुंचने पर भालू घायलों को छोड़कर वहां से झाड़ियों में भाग निकला। परिजनों ने घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी नानकमत्ता इलाज की लिए भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक इलाज कर खुशाल सिंह को छुट्टी दे दी गई जबकि करनैल सिंह की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें