काशीपुर। राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूगोल विभाग की ओर से मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य प्रो. डॉ. कल्पनाथ सिंह यादव और विभागाध्यक्ष डॉ. रजनी शर्मा ने किया। इस दौरान एमए द्वितीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों को विदाई दी। वहां डॉ. भगवती नेगी, डॉ. ममता नेगी, डॉ. कुंवर पाल सिंह, महेंद्र बाल्मीकि, अशोक कुमार, सुखविंदर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद