फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kichha: परिजन दूसरे कमरे में देख रहे थे टीवी, छत पर लगी बल्ली से लटका मिला किसान; परिजनों में कोहराम

Sat, 06 Jul 2024 01:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

पुलभट्टा गांव में एक किसान का शव उसके घर के छत पर लगी बल्ली से लटका मिला। घटना के वक्त परिजन दूसरे कमरे में टीवी देख रहे थे। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
फांसी। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलभट्टा गांव में एक किसान का शव उसके घर के छत पर लगी बल्ली से लटका मिला। घटना के वक्त परिजन दूसरे कमरे में टीवी देख रहे थे। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलभट्टा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


ग्राम पुलभटटा निवासी शेर सिंह (48) पुत्र मंगत सिंह बृहस्पतिवार रात लगभग 12:30 बजे अपने घर में छत पर लगी बल्ली पर चुन्नी के सहारे लटका मिला। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में टीवी देख रहे थे। थोड़ी देर बाद परिजनों ने देखा तो किसान को सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलभट्टा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसआई धीरज वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें