फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कमेटी में सदस्यों की गुटबाजी के चलते नहीं थम रहा था विवादों से नाता

Wed, 17 Apr 2024 03:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
नानकमत्ता। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के डायरेक्टरों के चुनाव के बाद सर्वसम्मति से हरबंस सिंह चुघ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बने थे। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों की गुटबाजी के चलते प्रबंधक कमेटी में आए दिन विवाद गहराता जा रहा था।
विज्ञापन


ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के लिए हुए चुनाव के बाद छह अप्रैल 2022 को हरबंस सिंह चुघ को 27 सदस्यीय कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। प्रबंधक कमेटी के चुने गए 27 सदस्य कई गुटों के प्रतिनिधित्व करते थे जिसके चलते उनका आपस में विवाद होता रहता था। इससे पूर्व भी 18 वर्ष तक रिसीवर कार्यकाल के बाद उच्च न्यायालय के आदेश पर 2017 में हुए चुनाव के बाद गठित प्रबंधक कमेटी का पांच वर्ष का कार्यकाल विवादित ही रहा।
विज्ञापन

वर्तमान कमेटी का दो वर्ष का कार्यकाल भी विवादों की छाया से अछूता नहीं रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें