फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शिविर में 150 लोगों की कराई आंखों की जांच

Thu, 24 Sep 2026 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों और लोगों के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। एआरटीओ कार्यालय में लगे शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ वसीम अहमद, मनोज और सुखवीर ने 150 लोगों की आंखों की जांच की। जरूरतमंदों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए। एआरटीओ प्रवर्तन संदीप वर्मा ने कहा कि वाहन चालक की आंखें उसकी और दूसरों की सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विशेष रूप से व्यावसायिक और लंबी दूरी के वाहन चालकों के लिए समय-समय पर नेत्र परीक्षण जरूरी है। वहां परिवहन कर अधिकारी नंदन आर्य, जगदीश चंद्र, अनिल कुमार, सचिन कुमार, जयंत वशिष्ठ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें