रुद्रपुर में मजार स्थल की JCB से खुदाई शुरू
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर के इंदिरा चौक पर शुक्रवार को मजार स्थल की खुदाई जेसीबी से शुरू की गई। मीडिया को खुदाई स्थल से हटाया गया। एडीएम पंकज उपाध्याय, एसडीएम मनीष बिष्ट, सीओ प्रशांत कुमार सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। खुदाई दस फीट तक की जाएगी। खुदाई के दौरान मजार प्रबंधन के दो प्रतिनिधि भी मौजूद हैं। चौराहे को जीरो जोन किया गया है।