जसपुर। पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने बीते शनिवार को सीएम तीरथ सिंह रावत से उनके कार्यालय में भेंट कर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की मांग की। डॉ. सिंघल ने बताया कि उन्होंने सीएम से स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा कराए जाने, काशीपुर में एस्कार्ट फार्म की खाली पड़ी 250 एकड़ भूमि पर एम्स अस्पताल का निर्माण और राष्ट्रीय राजमार्ग में आई कृषि भूमि का पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। साथ ही मुख्यमंत्री को विधानसभा क्षेत्र में आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने विकास कार्य को पूरा कराए जाने और जल्द ही विधानसभा क्षेत्र में आने का आश्वासन दिया है। वहां उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र चौहान भी मौजूद रहे।