फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 वर्ष के प्रत्येक मतदाता को भाजपा से जोड़ा जाए : भट्ट

Sat, 21 Sep 2024 04:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
जसपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : जसपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक सदस्य पार्टी में जोड़ने का आह्वान किया। शुक्रवार को कुंडेश्वरी रोड स्थित एक रिजॉर्ट में कार्यकर्ताओं की बैठक में भट्ट ने कहा 18 वर्ष के प्रत्येक मतदाता को भाजपा से जोड़ा जाए, जिससे आगामी निकाय और पंचायत चुनावों में भाजपा की जीत हो सके।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा सदस्य पार्टी से जुड़ चुके हैं। उन्होंने स्वयं भी कुछ कार्यकर्ताओं को फोन से पार्टी का सदस्य बनाया। यहां जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, निवर्तमान मेयर ऊषा चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, राम मेहरोत्रा, मोहन बिष्ट, रजत सिद्धू, पुष्कर बिष्ट आदि मौजूद रहे। उधर, प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का जसपुर खुर्द में पूर्व प्रधान आनंद कुमार के आवास पर स्वागत किया गया। यहां पर अनिल कुमार, सुभाष सिंह त्यागी, मंगतराम शर्मा, चंद्रसेन पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, डॉ. एमपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें