फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हर प्रत्याशी कर रहा जीत के दावे

Sat, 26 Jul 2025 01:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर/केलाखेड़ा। पंचायत चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया। बाजपुर नगर स्थित इंटर कॉलेज में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के प्रत्याशी अब वोटों का आंकड़ा लगाकर जीत के दावे कर रहे हैं। इधर, ब्लाॅक प्रमुख के संभावित दावेदारों ने जिताऊ प्रत्याशियों से सांठगांठ शुरू कर दी है। कई जिताऊ बीडीसी सदस्यों को घरों से ले जाकर भूमिगत कर दिया है। प्रत्याशियों के भूमिगत होने की गांव-गांव में खूब चर्चा है। प्रत्याशी भी समर्थकों और पोलिंग एजेंट के साथ वोटर लिस्ट लेकर जोड़ घटाव में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें