सितारगंज।
बैगुल नदी का जलस्तर बढ़ने से बुधवार को वन विभाग की निर्माणाधीन पुलिया के किनारे कटाव हो गया। इससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया। गुरुनानक नगरी और गोठा को जोड़ने वाले जलपानियांनाले पर निर्माणाधीन पुल के किनारे भू-कटाव हो गया था। ग्रामीण विजय ने बताया कि वन विभाग ह्यूम पाइप की मदद से पुलिया का निर्माण कर रहा है। नदी के किनारे पिचिंग का कार्य होने से पहले बुधवार को अचानक नदी में पानी का बहाव बढ़ गया। इससे पुलिया के दोनों ओर भू-कटाव हो गया और ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया। रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी ने बताया कि जलपानियां में पानी घटने के बाद पिचिंग का कार्य कराया जाएगा। इधर, कैलाश नदी के किनारे लगाई गई पालेज की सब्जियां बह गई। किसानों ने बताया कि उन्होंने नदी के किनारे तरबूज, खीरा, ककड़ी सहित विभिन्न सब्जियों की खेती की थी, जो पानी के बहाव में बह गई।