गदरपुर। सेवानिवृत होने पर नगर पालिका परिषद के ईओ संजीव मल्होत्रा को मंगलवार को विदाई दी गई। नगर के एक होटल के सभागार में आयोजित समारोह में पालिकाध्यक्ष मनोज गुंबर और पालिका बोर्ड की मौजूदगी में 38 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत हुए ईओ मल्होत्रा का माल्यार्पण कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहां संतोष गुप्ता, रमन छाबड़ा, परमजीत सिंह पम्मा, मुकेश चावला, सचिन गुप्ता, बीएस रावत आदि रहे।