जसपुर। कांवड़ियों की राह को साफ करने वाले पर्यावरण मित्रों को सामाजिक संस्था ने सम्मानित किया। शनिवार को पर्यवेक्षक महेंद्र राही के नेतृत्व में पर्यावरण मित्र नगर के मुख्य मार्ग पर सफाई अभियान चला रहे थे। सुभाष चौक के करीब सामाजिक समदर्शी संस्था ने कांवड़ियों के लिए हेल्थ कैंप लगाया। पर्यावरण मित्रों का चिकित्सा परीक्षण कराया। उसके बाद फूल-मालाओं से सम्मानित किया। वहां आरपी सिंह, गुरदेव सिंह, प्रेम सहोता, आलोक कुमार, शेखर आदि थे।