फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ईएनटी सर्जन ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। शासन से नियुक्त ईएनटी सर्जन ने जिला अस्पताल में कार्यभार संभाल लिया है। फरवरी में अस्पताल के ईएनटी सर्जन डॉ. आरके सिन्हा के पीएमएस बनने के बाद से पद रिक्त था। शासन ने इस पद पर ईएनटी सर्जन डॉ. आशीष गंगवार की नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। गंगवार के कार्यभार संभालने से नाक, कान, गले के रोगियों को राहत मिली है। शासन ने जिले में चार विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के आदेश जारी किए थे। जिला अस्पताल में ईएनटी सर्जन के साथ ही डॉ. अनिल कुमार को बतौर कम्युनिटी मेडिसन के पद पर तैनाती दी थी। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार डाॅ. कुमार ने अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। वहीं सितारगंज उप जिला अस्पताल में सर्जन डॉ. अभिनव तरुण शर्मा और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा सिद्दकी ने पहले ही कार्यभार ग्रहण कर लिया था। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में नियुक्त कम्युनिटी मेडिसन भी जल्द कार्यभार ग्रहण कर लेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें