फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: इंजीनियरों की हड़ताल स्थगित, सोमवार से लौटेंगे काम पर

Sun, 12 Apr 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने 27 सूत्री मांगों के लिए चलाया जा रहा आंदोलन स्थगित कर दिया है। सरकारी निर्माण एजेंसियों के इंजीनियर 21 दिन की हड़ताल के बाद सोमवार से काम पर लौटेंगे। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आरसी शर्मा की ओर से प्रदेश के मुख्य सचिव के साथ ही अन्य आला अधिकारियों को दिए पत्र में हड़ताल स्थगित करने की जानकारी देते हुए कहा गया कि बीते 10 अप्रैल को संगठन के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित कर दी है। महासंघ के जिला सचिव हरपाल सिंह ने बताया कि सभी विभागों और निगमों के अभियंता सोमवार से काम पर लौट जाएंगे। हड़ताल समाप्त होने के बाद सरकारी निर्माण कार्यों में गति आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें