रुद्रपुर। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने इंजीनियर्स डे पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। मंगलवार को रुद्रपुर ब्लड बैंक में इंजीनियरों ने 25 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ज्योति रावत और संचालन जिला सचिव हरपाल सिंह ने किया। रक्तदान करने वाले इंजीनियर्स को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में इंजीनियर्स को रीढ़ की हड्डी कहा जाता है। उनके बिना राष्ट्र के विकास की कल्पना संभव नहीं है। सभी इंजीनियरों ने राष्ट्र निर्माण को सर्वोपरि मानते हुए अपने कार्यों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करने का संकल्प लिया। वहां यशपाल सिंह, मनमोहन सिंह ऐरी, योगेश ततराड़ी, विनोद, एकाग्रता भट्ट आदि मौजूद रहे।