खटीमा में ऐठा नाले में अतिक्रमण में जद आए पक्के मकानों को ध्वस्त करती जेसीबी।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा। प्रशासन की ओर से एेंठा नाले का चिह्नित अतिक्रमण ढहाने का सिलसिला जारी है। एसडीएम निर्मला बिष्ट की देखरेख में बुधवार को रेलवे फाटक के पास पोकलैंड से पक्के आवास ढहाए गए। तहसीलदार यूसुफ अली ने बताया कि 22 मकान ध्वस्त किए गए। इस दौरान राजस्व एवं नगर पालिका टीम सहित व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण सक्सेना, ईओ धर्मानंद शर्मा आदि मौजूद रहे। इधर कोर्ट के आदेश के अनुपालन में नगर में अतिक्रमण की जद में आए फल एवं सब्जी व्यापारियों को रेलवे स्टेशन रोड संजय पार्क के पाय चयनित भूमि में स्थान देने को लेकर विधायक पुष्कर सिंह धामी ने तहसीलदार यूसुफ अली एवं नगर पालिका अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।