नानकमत्ता में दुकानदारों के चालान काटती ईओ सरोज गौतम।
- फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। दीपावली से पूर्व नगर में अतिक्रमण तथा सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने के नियम का पालन कराने के लिए नगर पंचायत की टीम ने अभियान चलाया। नगर पंचायत की ईओ सरोज गौतम ने 31 लोगों का नकद चालान कर सात हजार दो सौ रुपये वसूले। वहां उमेश राणा, पूजा जोशी, नगेंद्र प्रसाद, सुमित राणा, सोनू वाल्मीकि, कांस्टेबल रमेश चंद्र भट्ट आदि थे।