गदरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मियों को प्रशिक्षण देती टीम।
- फोटो : RUDRAPUR
गदरपुर। विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देश पर कोरोना वायरस की तीसरी लहर से बच्चों पर अधिक असर पड़ने की आशंकाओं के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। संक्रमण से होने वाले दुष्प्रभाव से निपटने के लिए देहरादून से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी में 108 आपातकालीन सेवा से जुड़े कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों को कोविड-19 के दौरान इलाज, बचाव एवं परिवहन की बारीकियां समझाई गई। इसके साथ ही अस्पताल पहुंचने तक बच्चे को दिए जाने वाले इलाज के बारे में भी बताया गया। वहां पर सुमित नेगी, शिव मौर्य, दीक्षा खेड़ा, गुरमीत, आजम, चरणजीत आदि थे।