फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मंत्री के निरीक्षण में बस अड्डे से कर्मचारी नदारद

Fri, 24 Mar 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रोडवेज बस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिवहन विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं मिला। तमाम अव्यवस्था भी पाई गई। जिस पर कैबिनेट मंत्री ने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात कैबिनेट मंत्री बहुगुणा नगर के रोडवेज स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। रोडवेज स्टेशन पर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। स्टेशन की टेबल में रजिस्टर और मोहर रखी मिली। रोडवेज परिसर में अव्यवस्थाएं पाई गई। बसें रोडवेज स्टेशन पर आ रही हैं या नहीं, इसकी भी कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने परिवहन निगम के जीएम दीपक जैन व टनकपुर डिपो के आरएम पवन चौहान से मोबाइल पर वार्ता कर अव्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए नाराजगी जताई। साथ ही व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने मौके पर मिले रजिस्टर की जांच की तो पाया कि रात्रि 10.30 बजे बाद दिल्ली से टनकपुर को जानी वाली बसें बाईपास से चली जा रही है। रजिस्टर में कोई भी एंट्री नहीं मिली। कैबिनेट मंत्री ने बसों का इंतजार कर रहे यात्रियों से भी वार्ता कर दिक्कतें जानी। कहा कि वह आये दिन निरीक्षण करते रहेंगे। लापरवाही जरा भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें