काशीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र, काशीपुर में कैमोलिना की खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला और किसान संवाद का आयोजन किया गया।
रक्षा जैव-ऊर्जा अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अंकुर अग्रवाल ने कैमोलिना की कृषि पद्धतियों, खेती की तकनीकों और विमानन ईंधन के लिए कम लागत वाले गैर-खाद्य फीडस्टॉक के रूप में इसकी भूमिका बताई। प्रसार शिक्षा निदेशालय के प्रतिनिधि के रूप में जितेंद्र क्वात्रा ने किसानों को जागरूक किया। डॉ. एसके शर्मा, डॉ. अनिल चैनी, डॉ. प्रतिभा, डॉ. अनिल चंद्रा ने तराई पारिस्थितिकी तंत्र के भीतर कैमोलिना उगाने की विशिष्ट क्षेत्रीय चुनौतियों, खेत प्रबंधन और अनुकूलन क्षमता के बारे में मार्गदर्शन किया। वहां केवीके वैज्ञानिक डाॅ. संजय कुमार, किसान अरुण कुमार शर्मा, समरपाल चीमा, देवेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह, कल्याण सिंह आदि रहे। संवाद