खटीमा। जामिया सादिया लिलबनात, इस्लाम नगर की ओर से पैगाम-ए-फातिमा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने बच्चियों की दीन और दुनियावी तालीम की अहमियत पर रोशनी डाली। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने पर ध्यान दें ताकि वे समाज में एक जिम्मेदार और कामयाब नागरिक बन सकें। इस दौरान छात्राओं ने भी विभिन्न शैक्षिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं। वहां पर आलिमा फाजिला शाहीना खातून, रुकैया खानम, खुशनुमा, फातिमा, कहकशा, अंजुम आदि मौजूद थीं। संवाद