जसपुर। कासमपुर में आयोजित किसान सभा में वैज्ञानिक डाॅ. संजय सिंह व डाॅ. प्रमोद कुमार ने गन्ने की नई प्रजाति 18231, 17231 एवं 16202 की विशेषताओं से किसानों को रूबरू कराया। उन्होंने लाल सड़न रोग से होने वाले नुकसान को लेकर कहा कि आने वाले समय में गन्ने में ट्राइकोडर्मा, स्यूडोमोनास, गन्ने में कार्बनडाजाईन जैविक दवाइयों का उपयोग समय से करने की सलाह दी। यहां तेजपाल सिंह, नीरज ढोवाल, दीपिका सेनवाल, सीडीआई भीष्मपाल सिंह, विनोद कुमार, नरेंद्र कुमार आदि थे।