पति सहित छह ससुरालियों पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। एक महिला ने तीन बेटियां पैदा होने पर ससुरालियों पर पिटाई का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
रेशमबाड़ी निवासी तैय्यब उर्फ तयवा अंसारी का निकाह छह वर्ष पहले सोनू अंसारी के साथ हुआ था। महिला की तीन बेटियां हुई। आरोप है कि ससुरालियों ने बेटियां पैदा होने का ताना देकर उसका जीना दूभर कर दिया है। 26 फरवरी को पति, सास फरहा, ननद सना, देवरानी सविस्ता, देवर सलमान व चाचा-ससुर जाबिर ने उसकी पिटाई कर दी। महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभारी कोतवाल कमाल हसन का कहना है कि आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।