फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हाईवे पर आए गजराज, मच गई चीख पुकार

Sun, 14 May 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। राष्ट्रीय राजमार्ग 125 पर चकरपुर-बनबसा के बीच घने जंगल में हाथियों के झुंडों के आने से अफरातफरी मच गई। वाहनों में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। राजमार्ग के दोनों ओर वाहन की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंट तक जाम लगा रहा। वन कर्मियों और पुलिस ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़कर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

घटना शनिवार देर शाम की है। रेंजर महेश चंद्र जोशी और चकरपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रियांशु जोशी ने बताया कि हाथियों का झुंड किलपुरा रेंज के जंगलों से होकर हाईवे पार कर खटीमा रेंज के जंगलों से निकलता है। गर्मी के चलते और जंगलों में नदी, नालों में पानी की कमी के कारण हाथियों के झुंड बाहर निकलते हैं।

रेंजर ने जंगलों में अकेले न जाने और रात में हाईवे पर गुजरने वाले वाहन चालकों से सतर्क रहने की अपील की। इस मौके पर वन दरोगा प्रवेश सिंह राणा, उत्तम राणा, वन बीट अधिकारी टेक चंद, शांतुन कोहली, प्रेम प्रकाश, प्रहलाद सिंह,नवीन चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें