फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: हाथियों ने रौंदी धान की फसल

Mon, 31 Aug 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। नई बस्ती, पचौरिया में शनिवार रात हाथियों के झुंड ने ग्रामीण रविंद्र कुमार के दो बीघा खेत में लगी धान की फसल रौंद दी। ग्रामीणाें ने शोर मचाकर हाथियों को जंगल की ओर भगाया। ग्रामीणों ने बताया कि इसके अलावा लालकोठी के पास भी एक हाथी देखा गया। वहां हाथी ने केले के पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत काफी बढ़ गई है। उन्होंने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और हाथियों को जंगल में खदेड़े जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें