खटीमा। चकरपुर स्थित पचौरिया गांव में कुछ दिनों से हाथियों का झुंड आबादी क्षेत्र में आ रहा है। शुक्रवार को भी हाथियों के एक झुंड ने पचौरिया गांव में नर्सरी में लगी धान की पौध को तहस-नहस कर दिया। समाजसेवी मोहन जोशी ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से हाथी आबादी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से राहत दिलाने की मांग की है। संवाद