फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राजमार्ग पर गजराज, एक घंटे रोका यातायात

Thu, 08 Jun 2023 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग 125 पर चकरपुर-बनबसा के बीच जंगल में हाईवे पर आया हाथियों का झुंड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। राष्ट्रीय राजमार्ग 125 पर चकरपुर-बनबसा के बीच घने जंगल में हाथियों के झुंडों के आने से अफरातफरी मच गई। इसके चलते राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटा तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम राजमार्ग पर हाथियों में राजमार्ग के बीच में खड़े होने से मार्ग बाधित हो गया। सूचना पर वन कर्मियों और पुलिस ने हाथियों के झुंडों को बमुश्किल जंगल की ओर खदेड़कर यातायात सुचारू कराया। इससे राजमार्ग लगभग एक घंटा बाधित रहा। वन दरोगा प्रवेश राणा ने बताया कि हाथियों का झुंड किलपुरा रेंज के जंगलों से होता हुआ खटीमा रेंज के जंगल होते हुए राजमार्ग को पार कर रहा था। इस बीच हाथियों का झुंड राजमार्ग पर खड़ा हो गया। राणा ने राजमार्ग पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों और पूर्णागिरि के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं से रात्रि के समय सतर्क रहने की अपील की। वहां वन बीट अधिकारी टेक चंद, पदम सिंह, मोटे लाल यादव, नवीन चंद,आरक्षी हरीश जोशी, शांतूनू कोली, प्रेम प्रकाश आदि थे।
विज्ञापन

खटीमा की फोटो संख्या सात है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें