पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मशरूम रिसर्च सेंटर के पाली हाउस के इलेक्ट्रॉनिक पैनल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे पूरा पैनल जल गया। आग का धुआं पूरे पाली हाउस में भर गया। वहां पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सुरक्षा विभाग को सूचना दी। जिसके बाद सुरक्षा सुपरवाइजर बिगन शाह के नेतृत्व में पहुंची सुरक्षा टीम ने फायर हाइड्रेंट की मदद से 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जिससे एमआरटीसी में समय से अगली प्रबंधन करने के चलते बड़े हादसे को टाला जा सका। इस दौरान सूचना पर अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय डॉ शिवेंद्र कश्यप भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर समय से काबू पा लिया गया।