रुद्रपुर। कड़ाके की सर्दी के बीच नगर और ग्रामीण इलाके में साढ़े चार घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर के सिविल लाइंस, ट्रांजिट कैंप, सिडकुल ढाल के साथ ही ग्रामीण इलाके जयनगर, न्यू डिवाइन सिटी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह छह बजे बिजली गुल हो गई जो कि सुबह साढ़े दस बजे बहाल हुई। ऊर्जा निगम की उपखंड अधिकारी अन्नू अरोरा ने बताया कि इंसुलेटरों में खराबी आने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। इंसुलेटर बदलने के बाद बिजली बहाल कर दी गई थी।