जसपुर। दो फीडरों की विद्युत आपूर्ति शनिवार से बाधित रहेगी। इन फीडरों पर विद्युत तारों को बदलने का कार्य किया जाएगा जो रविवार तक जारी रहेगा। उर्जा निगम के ईई गोविंद सिंह कार्की ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए गर्मी से पहले नगर गढ़ीनेगी, गढ़ीहुसैन और मालधन के फीडरों के तारों को बदला जाना है। योजना के तहत सात फरवरी से इन तारों को बदलने का कार्य किया जाएगा जो आठ फरवरी तक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे जारी रहेगा।