काशीपुर। आईआईएम के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे एचटी लाइन पर अचानक पेड़ गिर गया। इससे मानपुर, कुंडेश्वरी, प्रतापपुर बिजली घर ठप होने से ग्राम खरमासा, कुंडेश्वरी, मानपुर रोड, गिरीताल, चामुंडा विहार आदि क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई। करीब चार घंटे बाद मरम्मत कार्य होने पर आपूर्ति की जा सकी। अधिशासी अभियंता विवेक कांडपाल ने बताया कि 33केवी की लाइन पर पेड़ गिर गया था। अन्य जगह भी बारिश के कारण फॉल्ट हुए हैं। मरम्मत करा दी गई है।