फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सुल्तानपुर पट्टी नगर पंचायत दफ्तर का बिजली कनेक्शन काटा

Mon, 05 Feb 2024 12:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी नगर पंचायत कार्यालय पर एक करोड़ 65 लाख 75 हजार 925 रुपए का बकाया होने पर ऊर्जा निगम ने कनेक्शन काट दिया। इससे दफ्तर में अंधकार छाया है। निगम ने स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन जारी रखा है। अन्य सरकारी कार्यालय पर कार्रवाई के लिए पहले चरण में नोटिस भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


शनिवार को उर्जा निगम के वसूली अभियान के तहत बिजली विभाग की टीम नगर पंचायत कार्यालय पहुंची। इस दौरान उर्जा निगम की टीम ने नगर पंचायत का कनेक्शन काट दिया। इससे कार्यालय में अंधकार छा गया। निगम के अधिशासी अभियंता विवेक कांडपाल ने बताया कि कई साल से पंचायत प्रशासन की ओर बिल जमा नहीं किया है। वर्ष 2023 में भी पंचायत कार्यालय का कनेक्शन काटा गया था। बिल जमा होने पर ही कनेक्शन संयोजन जोड़ा जाएगा। ईई ने बताया कि निगम के डिवीजन क्षेत्र के बकायेदार सभी सरकारी कार्यालयों को बिजली बिल जमा करने के लिए सोमवार को नोटिस भेजेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें