रुद्रपुर। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्यों के चुनाव को लेकर स्थानीय अदालत में मतदान हुआ। मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन के कांफ्रेंस हॉल में सुबह से ही अधिवक्ताओं की लंबी कतार रही। चुनाव के लिए 10 बूथ बनाए गए थे। निर्वाचन के लिए 857 मतदाताओं ने पंजीकरण कराया था। दोपहर 12 बजे तक 225 अधिवक्ताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 23 सदस्य पदों के लिए 104 प्रत्याशी मैदान में हैं। किच्छा, रुद्रपुर कलक्ट्रेट, गदरपुर कोर्ट और रजिस्ट्रार कार्यालय के अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। जिला बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ। ब्यूरो