काशीपुर। क्षेत्र की तीन सहकारी समिति में चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीनों समितियों में 11-11 वार्ड हैं। इसमें से तीन-तीन वार्ड महिलाओं के लिए और एक-एक वार्ड एससी के लिए आरक्षित है। क्षेत्र में कुंडेश्वरी किसान सेवा सहकारी समिति, उत्तरी व दक्षिणी किसान सहकारी समिति हैं। इन समितियों में अनांतिम मतदाता सूची का कार्य पूरा कर लिया है। चुनाव कराने के लिए गन्ना पर्यवेक्षक उस्मान अली को उत्तरी किसान सेवा सहकारी समिति, कृष्ण कुमार को कुंडेश्वरी किसान सेवा सहकारी समिति और बहादुर सिंह को दक्षिणी किसान सेवा सहकारी समिति का निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्वाचन अधिकारी उस्मान ने बताया कि 14 फरवरी से समितियों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।