रुद्रपुर। गदरपुर ब्लॉक से निर्वाचित पांच बीडीसी के निर्वाचन प्रमाण पत्र गुम होने से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। सदस्यों की ओर से प्रार्थना पत्र से साथ शपथ पत्र देने के बाद भी प्रमाण पत्र नहीं बनाए जा रहे हैं। इसके विरोध में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि महतोष से तरन्नुम, गदरपुरा से सबीना, विजयनगर की मंजू मंडल, श्रीरामपुर से विनोदनी गाइन और खानपुर पूर्व से किरण मिस्त्री निर्वाचित हुई है। निर्वाचन आयोग के सचिव ने डीएम ने प्रमाण पत्रों की दूसरी कॉपी देने के निर्देश दिए है। आरोप लगाया कि जिला प्रशासन दूसरे प्रत्याशी को लाभ देने की मंशा से कार्यवाही कर रहा है। आरओ का नंबर बंद है और वे गायब हैं। डीएम सुनवाई नहीं कर रहे है। कहा कि गदरपुर थाना पुलिस प्रमाण पत्र की गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र रिसीव नहीं कर रहे है। कहा कि सत्ता पक्ष के दवाब में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इसके विरोध में उनको धरने पर बैठना पड़ रहा है। सूचना पर तहसीलदार दिनेश कुटोला के साथ ही पंतनगर एसएचओ सुंदरम शर्मा फोर्स के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच गए है। फिलहाल धरना जारी है। इधर किसान नेता तजिंदरसिंह विर्क भी जंजीर बांधकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और ठुकराल के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन पर कई आरोप मढ़े।