फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा में कार ने बुजुर्ग महिला को कुचला: मौत; झनकट के पास हुई घटना, आरोपी चालक फरार

Tue, 27 Oct 2026 04:52 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

खटीमा के झनकट के पास सड़क किनारे खड़ी कार का गेट खुलने से बाइक टकरा गई, जिससे गिरीं 70 वर्षीय छोटी देवी को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। बहू घायल हुई। आरोपी चालक फरार है।


 
विज्ञापन
दुर्घटना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा में तेज गति से आ रही कार ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में बुजुर्ग महिला की बहू भी घायल हो गई।

गुरुखेड़ा निवासी छोटी देवी (70) पत्नी रूप सिंह मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे अपने पुत्र अजय सिंह के साथ बाइक से झनकट स्थित एक बैंक में जा रही थीं। बाइक पर उनकी बहू फिरोजवती भी बैठी थी। तभी रास्ते में सड़क किनारे खड़ी एक कार के चालक ने अचानक कार का गेट खोल दिया, जिससे सामने आ रही उनकी बाइक कार के गेट से टकरा गई। टक्कर से बाइक अनियंत्रित हो गई और छोटी देवी सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही एक अन्य कार बुजुर्ग महिला को कुचलती हुई निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनकी बहू फिरोजवती को भी चोट आई।

दोनों घायलों को खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने छोटी देवी को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें